Jamin Ka Rasid Kaise Nikale Mobile Se 2026: अपने जमीन का रसीद ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें

अगर आप Jamin Rasid Download 2026 करना चाहते हैं य निकलना चाहते है तो अपने जमीन की लगान रसीद के लिए बार-बार अंचल या राजस्व कार्यालय जाने से बचना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी है। बिहार में भूमि से जुड़ी कई सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसके कारण अब जमीन मालिक घर बैठे अपनी जमीन की लगान रसीद ऑनलाइन देख सकत है और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस Post में आपको Bihar Jamin Rasid Download 2026, जमीन की नई या पुरानी रसीद देखने, ऑनलाइन लगान भुगतान करने और रसीद डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताई गई है।

Jamin Ka Rasid Kaise Nikale Mobile Se – Overview

विवरणजानकारी
आर्टिकल का नामJamin Rasid Download 2026
राज्यबिहार
उपयोगलगान भुगतान, रसीद डाउनलोड एवं भूमि संबंधी जानकारी
संबंधित विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार
सेवा का नामभूमि लगान / Land Revenue
लाभार्थीबिहार के जमीन मालिक
रसीद का प्रकारजमीन की लगान रसीद
आवेदन/डाउनलोड मोडऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलbhulagan.bihar.gov.in

Jamin Rasid Download 2026 क्या है

Jamin Rasid जमीन पर जमा किए गए लगान की रसीद होती है। जमीन का लगान जमा करने के बाद संबंधित भुगतान की रसीद ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।

बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन भूमि सेवाओं की मदद से नागरिकों को जमीन से संबंधित कई कामों के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हुई है। यदि आपके पास अपनी जमीन की आवश्यक जानकारी उपलब्ध है, तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संबंधित रिकॉर्ड खोजकर रसीद देख सकते हैं।

Bihar Jamin Rasid Download के लिए क्या चाहिए

ऑनलाइन जमीन की रसीद देखने या डाउनलोड करने के लिए सामान्य तौर पर आपको अपनी जमीन से संबंधित कुछ जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है।

जैसे:

  • जिले का नाम
  • अंचल का नाम
  • मौजा
  • रैयत/जमीन मालिक का नाम
  • खाता संख्या
  • खेसरा संख्या
  • जमाबंदी से संबंधित जानकारी

ध्यान रखें कि पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार मांगी गई जानकारी अलग-अलग हो सकती है।

अपने जमीन का रसीद कैसे डाउनलोड करें

अगर आप Bihar Jamin Rasid Download 2026 करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को क्रम से फॉलो कर सकते हैं।

Step 1: बिहार भूमि लगान पोर्टल खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बिहार सरकार के भूमि लगान पोर्टल को खोलें।

आधिकारिक वेबसाइट:

biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Jamin Rasid Download 2026

वेबसाइट खुलने के बाद आपको भूमि लगान से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं दिखाई देंगी।

Step 2: ऑनलाइन भुगतान विकल्प पर जाएं

पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान से संबंधित विकल्प को चुनें।

Bihar Jamin Rasid Download 2026

इसके बाद जमीन की विवरण/स्थिति वाला पेज खुल जयेगा

Step 3: जमीन की जानकारी भरें

अब आपको अपनी जमीन से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।

आपसे जिले, अंचल, मौजा, रैयत का नाम, खाता या खेसरा जैसी जानकारी मांगी जा सकती है।

जानकारी भरते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आपकी जमीन का रिकॉर्ड दिखाई नहीं दे सकता है।

Bihar Jamin Rasid Download 2026

Step 4: जमीन का रिकॉर्ड खोजें

सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद उपलब्ध Search/Submit विकल्प पर क्लिक करें।

अब सिस्टम आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संबंधित भूमि रिकॉर्ड दिखाएगा।

यहां अपनी जमीन और रैयत से संबंधित जानकारी को ध्यान से मिलान कर लें।

Step 5: लगान भुगतान या रसीद का विकल्प देखें

Bihar Jamin Rasid Download 2026

यदि संबंधित जमीन का लगान ऑनलाइन भुगतान किया गया है, तो उपलब्ध विकल्पों में भुगतान और रसीद से संबंधित जानकारी दिखाई दे सकती है।

पुराने भुगतान की जानकारी उपलब्ध होने पर संबंधित रसीद देखने का विकल्प भी मिल सकता है।

Step 6: Jamin Rasid Download करें

Jamin Rasid Download करें

रसीद स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद उसे डाउनलोड किया जा सकता है।

आप रसीद को PDF के रूप में सेव करके मोबाइल या कंप्यूटर में रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

Bihar Jamin Rasid Download

Important Links

सेवालिंक
Jamin Rasid Download LinkClick Here
भूमि लगान पोर्टलClick Here
Bihar Bhumi Official PortalVisit Now

निष्कर्ष

Jamin Rasid Download 2026 की ऑनलाइन सुविधा से बिहार के जमीन मालिकों के लिए लगान रसीद प्राप्त करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अब जमीन की आवश्यक जानकारी के आधार पर संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर रिकॉर्ड खोजकर उपलब्ध भुगतान और रसीद की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अगर आप अपनी जमीन की रसीद डाउनलोड करना चाहते हैं, तो हमेशा बिहार सरकार के आधिकारिक भूमि लगान पोर्टल का ही इस्तेमाल करें और रसीद डाउनलोड करने के बाद उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

नोट: ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प और प्रक्रिया समय-समय पर सरकारी अपडेट के अनुसार बदल सकती है। इसलिए अंतिम प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल पर दिखाई जा रही वर्तमान जानकारी को प्राथमिकता दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top